high-news-special-krashna-mahotsav-ndps
दतिया। डाॅ. आलोक संस्थान, दतिया के श्रीकृष्ण महोत्सव में 41 कान्हाओं, 15 राधाओं की मनमोहक भव्य स्वरूपों ने आज मन मोह लिया। डाॅ. आलोक संस्थान का यह कार्यक्रम हिन्दू मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई धर्मों के बीच श्रीकृष्ण के आनन्द के स्वरूप को उद्घाटित करता है। जहाँ सर्वधर्म सद्भाव देखने को मिलता है। एनडीपीएस बच्चों के मनमोहक नृत्यों को देखकर अभिभूत हूँ, एनडीपीएस के अच्छे कार्यों की मैं भरपूर सराहना करता हूँ। सर्वधर्म एकता का स्वरूप है डाॅ. आलोक का श्रीकृष्ण महोत्सव। - उक्त विचार डाॅ. आलोक संस्थान के तत्वावधान में न्यू दतिया पब्लिक स्कूल, ठण्डी सड़क दतिया के परिसर में सर्वधर्म को बढ़ाने हेतु आयोजित 13वें श्रीकृष्ण महोत्सव के अन्तर्गत श्रीकृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता, कन्हैया के मनमोहक नृत्य, पुरस्कार, महा आरती, प्रसाद वितरण, सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसन्दी से दतिया जिले के अपर कलेक्टर आषीष गुप्ता (आई.ए.एस.) ने व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि के रूप में चम्बल सर्किल जेल के जेल अधीक्षक, व्ही. के. कुड़ापे, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश संरक्षक संजय वर्मा, सर्वशिक्षा अभियान के डीपीसी अशोक त्रिपाठी, वल्र्ड चैम्पियन कृष्णगोपाल श्रीवास्तव, साहित्यकार डाॅ. अरविन्द श्रीवास्तव, उत्कृष्ट शिक्षक सुशील नामदेव उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन, आयोजन डाॅ. आलोक सोनी ने किया। श्रीकृष्ण महोत्सव के तहत श्रीकृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में 41 कन्हैयाओं, 15 राधाओं ने भागीदारी की। जिसमें निर्णायकगण रवि ठाकुर, विनोद मिश्रा, दिलशेर दिल, श्रीमती रंजना भटनागर रहे। श्रीकृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता मंे भूपेन्द्र कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार, सुमुक्क्षी श्रीवास्तव को द्वितीय पुरस्कार, आमिर खान एवं आयुष भारती को तृतीय पुरस्कार के साथ मुमुक्क्षी श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, फैजान खान, नव्या रजक, आकिब मोहम्मद, प्रषान्त यादव, तवेष प्रजापति, क्रश कुशवाहा, अजान खान, देव कुशवाहा, राधाजी कुशवाहा, प्रतिज्ञा आदिवासी, नीरज पाल, अंश राजपूत, अमित कुशवाहा, देवीदास माझी, अर्पिता श्रीवास्तव सहित 20 बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान किये गये साथ ही 18 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, बांसुरी, पुस्तक भेंट कर पुरस्कृत किया गया। श्रीकृष्ण महोत्सव के 13 मनमोहक नृत्यों में शामिल 71 बच्चों को डाँस डायरेक्टर कु. महिमा राजा, कु. अनुभूति राजा एवं कोरियोग्राफर अंकित श्रीवास्तव के साथ स्मृति चिन्ह, बांसुरी, राधा नाम दुपट्टा, पुस्तक भेंट कर पुरस्कृत किया गया। डाॅ. बालकृष्ण कुषवाहा, डाॅ. भूपेन्द्र चउदा उपस्थित थे, आभार एल आर सानी ‘सीकर’ ने प्रकट किया।
...
https://www.youtube.com/watch?v=vclpKT5NcHg
Transaction
Created
3 weeks ago
Content Type
Language
video/mp4