निवाड़ी|कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 7 सितंबर को टीकमगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में निवाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे दीपक गेस्ट हाउस में होगी। ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र घोष ने बताया कि बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा, संभागीय पर्यवेक्षक युवराज भदौरिया, अमित उपाध्याय, बृजेन्द्र सिंह राठौर, महेश यादव शामिल होंगे।
...
https://www.youtube.com/watch?v=oP581-i1YOY