आज मेरी छोटी बहन स्वेता श्रीवास्तव अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर गयी श्री अमित रावत को उन्होंने अपना जीवन साथी बनाया
...
https://www.youtube.com/watch?v=75ByMbUiRLk
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 घंटे से एक लड़की को बंधक बनाने वाले युवक ने पूरा प्लान सोच-समझकर बनाया था। शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को सकुशल छुड़ा लिया है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। सामने आया है कि युवक ने यह पूरी योजना लड़की से शादी करने के लिए उसके परिवार पर दबाव डालने के लिए बनाई थी।
आरोपी की पहचान रोहित सिंह उर्फ योयो रेगल के रूप में हुई है जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को मुंबई में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का कास्टिंग असिस्टेंट डायरेक्टर बताता है। पूछताछ में सामने आया है कि उसने पूरा प्लान बनाया था और शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रोहित लड़की के घर पहुंचा था और गार्ड के पास अपने डीटेल्स भरे थे। ऐसा लगता है कि 30 वर्षीय आरोपी लाइमलाइट को रहना पसंद करता है। उसके फेसबुक प्रोफाइल पर फिल्मी सितारों शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, दिशा पटानी, सोहेल खान, वरुण धवन, सनी लियोन, रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन, और मलाइका अरोड़ा के साथ तस्वीरें हैं।
...
https://www.youtube.com/watch?v=Mc4HIL2VIb8